Loading

ठंड को देखते हुए पटना में की गयी अलाव की व्यवस्था

Share this post:-

ठंड की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रैन बसेरा /अलाव तथा कंबल की व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने स्टेशन चौक एवं गांधी मैदान सहित अन्य रैन बसेरा तथा अलाव का औचक निरीक्षण किया तथा लोगों से फीडबैक प्राप्त किया गया। मौके पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए संवेदनशील होकर ठंड से बचाव हेतु रैन बसेरा मे सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

जिला अंतर्गत विभिन्न अंचलों मे आज 119 जगहों पर अलाव जलाए गए तथा 148 कंबल का वितरण किया गया। अब तक 1233 कंबल का वितरण किया जा चुका है।

ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को रात्रि में भ्रमण कर अलाव की व्यवस्था देखने और कंबल वितरण करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

उन्होंने अपर समाहर्ता आपदा को अलाव की व्यवस्था तथा कंबल वितरण की लगातार मॉनिटरिंग करने तथा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

Related Posts -