Loading

जिला रेड क्रॉस शाखा बेगूसराय द्वारा कंबल वितरण शिविर,बरौनी।

Share this post:-

बेगूसराय

सबडिविजन बरौनी के स्टॉक प्वाइंट में, बछवाड़ा,तेघरा, बरौनी और मनसूर चक के कसवायी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के, सभी अखवार वितरकों और दिव्यांगों के बीच , मेगाशिविर आयोजित कर, रेड क्रॉस बेगुसराय शाखा की ओर से कंबल वितरित किया गया।
गरीब मेहनतकस मजदूर खासकर घर घर अखवार वितरकों ( हॉकर) के प्रति संवेदनशील सम्मानित अध्यक्ष सह जिलाधिकारी बेगूसराय श्री रौशन कुशवाहा जी, के प्रयास से, यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उनके प्रतिनिधि तेघरा एसडीओ राकेश कुमार ने अपनी अध्यक्षीय भाषण में कहा ,” हमारे देश में,विपरीत परिस्थिति और मौसम में, नियमित कठोर कार्य करने वाले मजदूर ही असली राष्ट्र निर्माता होते हैं। अखवार के हैकरों की दयनीय स्थिति में नियमित कार्य करने के कारण ये हमारे महत्वपूर्ण राष्ट्र निर्माता हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने इनकी सेवा को पहचान कर इन्हें कंबल से सम्मानित करने का कार्य किया है;यह अति सराहनीय है,और अन्य स्वयंसेवी सस्थाओं के लिए आदर्श और अनुकरणीय है।”
हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ वितरक श्री ज्योति कुमार जी, राष्ट्रीय सहारा के श्री सुमित कुमार जी और एनडीटीवी के संवाद दाता श्री संतोष कुमार जी मुख्य अतिथि की भूमिका में इस कार्यक्रम को अद्भुत बताया। बेगूसराय के प्रख्यात न्यूरो सर्जन सह रेड क्रॉस के वरिष्ठ आजीवन सदस्य डा0 संजय कुमार,इस्वर अस्पताल ने गरीबों, मजलूमों और आपदाग्रष्ट मानवों की सेवा में निरंत संकल्प की बात रखी। कार्यक्रम के मुख्य मेजवान , रेड क्रॉस सोसायटी के अग्र कार्यकारिणी सदस्य ने मानवीय सेवा में रेड क्रॉस के निरंतर सेवा की प्रशंसा करते हुए, इस पुनीत कार्य में अपनी सर्व सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री विश्वरंजन कुमार उर्फ राजू जी ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए,अपनी जान लड़ा दी। रेड क्रॉस बेगुसराय के संरक्षक समाजसेवी श्री दिलीप कुमार सिन्हा जी, ने अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस के विषय में संक्षिप्त किंतु सारगर्भित जानकारी देते हुए, सभी लोगों से रेड क्रॉस अभियान से जुड़ने का आवाहन किया।
कुछ सही मायने में दिव्यांग जानो के बीच भी कंबल ओढ़कर, भीषण शीत लहर से लड़ने हेतु उत्साहित किया।

Related Posts -