Loading

जहाँ शोसल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

Share this post:-

मोतिहारीं- जहाँ शोसल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल नगर परिषद के सफाई निरीक्षक होली के मौके पर जमकर शराब के मजे ले रहा है । इतना ही नहीं बल्कि यह कर्मी अपने माथे पर शराब से भरा ग्लास रख कर झूमता नजर आ रहा है।इस वीडियो में सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा के साथ उसके कई साथी भी इस जश्न में डूबे हुए है ।

इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे नगर परिषद में हड़कम्प मचा हुआ है ।  आप समझ सकते हैं कि बिहार में पूर्व रूप से शराब बंदी कानून लागू किया गया है और  लागु किये गए कानून को धरातल पर स्थापित करने के लिये बिहार सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर व ड्रोन से निगरानी की जा रही है । ऐसे में सरकारी कर्मी का इस वक्त वायरल हो रहे विडियो ने सरकार के ही कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है । हलाकि इस बीच चर्चा ये भी है कि वायरल हो रहा ये वीडियो शराब बंदी के पहले का है या बाद का । साथ साथ हमारा चैनल भी इस वीडियो के पुष्टि नही कर रह है ।

लेकिन इस मामले में मोतिहारीं एसपी डॉ कुमार आशीष ने मीडिया से बताया कि इस मामले में रक्सौल डीएसपी को जाँच कर उचित कार्यवाई का आदेश दिया गया है ।

Related Posts -