Loading

जहरीली शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तारी

Share this post:-

पटना एवं बक्सर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में खाजेकलां से 100 लीटर स्प्रीट की जब्ती तथा दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है। बक्सर में जहरीली शराब की घटित घटना की निशानदेही पर छापेमारी की गई है। जिसमें खाजेकलां के डंका कुचा गली स्थित संजीव कुमार एवं उसके भाई विजय कुमार के दुकान से 20 लीटर तथा उसके गोदाम से 80 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 100 लीटर स्प्रीट जब्त कर संजीव कुमार एवं विजय कुमार की गिरफ्तारी की गई है । विदित हो कि जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु हो रही है । जिलाधिकारी ने लोगों से जाने अनजाने भी शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है क्योंकि वह जहरीली भी हो सकता है जिससे मृत्यु हो सकती है।

Related Posts -