Loading

जहरीली शराब कांड : फरार 10 आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

Share this post:-

जहरीली शराब कांड में फरार 10 आरोपियों के खिलाफ सोहसराय थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रविवार को नागड़ा बजाकर इश्तिहार चिपकाया और जल्द से जल्द आरोपियों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का फरमान सुनाया । सोहसराय के थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार आकाश कुमार, देवानंद कुमार, विकास कुमार, संजय पासवान उर्फ भोभवा, संतोष यादव उर्फ टेगड़ा, चंदन पासवान, रंजीत पासवान उर्फ हकला, अंडा चौधरी, जेपी चौधरी, नगीना चौधरी के घर आज इश्तिहार चिपकाया गया है । अगर ये सभी आरोपित जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया तो न्यायालय से आदेश मिलने पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी । मौके पर अस्थावां के एएलटी प्रभारी दारोग मनोज कुमार , सोहसराय के दारोगा सत्यम तिवारी के अलावे पुलिस के जवान शामिल थे ।

क्या था मामला

पिछले 14 जनवरी को इस मोहल्ले के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने शराब का सेवन किया था । शराब पीने के बाद 15 जनवरी से एक एक कर 18 लोगों की जान चली गयी । हालांकि जिला प्रशासन द्वारा 12 लोगों का ही पोस्टमार्टम करायी गयी थी जिसका बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए पटना भेजा गया है ,जबकि अन्य लोगों का परिजन ने दाह संस्कार कर दिया था । जबकि शराब सेवन करने से दो लोगों की आंख खराब हो गयी थी । सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है । अगर जल्द से जल्द आत्मसर्मपण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts -