मोतिहारी में जमीन रजिस्ट्री कराने पहुचे व्यक्ति की दिन दहाड़े अपराधियो ने अंधाधुन्द फायरिंग किया है जिससे मौके पर ही युवक कि मौत हो गई है ।
घटना जिले के ढाका थाना छेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस के पास की है ।
मृतक की पहचान कुण्डवा चैनपुर के गोरेगामा निवासी वरुण सिंह के रूप में हुई है ।
इस मामले में बताया जा रहा है कि वरुण सिंह किसी जमीन के रजिस्ट्री के लिये ढाका रजिस्ट्री ऑफिस आए थे । वरुण अभी ऑफिस के बाहर ही थे तभी बाइक सवार कुछ हथियारबंद अपराधी पहुचे और वरुण पर ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते भाग निकले ।
वही मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भजे दिया है ।
वही इस मामले में अभी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है ।






