Loading

जन्म देते ही नवजात शिशु को प्लास्टिक के थैले में बंद कर जंगल में फेंका

Share this post:-

बेगूसराय: बेगूसराय में दो मामले सामने ऐसे आए है जिसको सुनते ही ममता पर सवाल उठने लगते है जी हाँ पिछले एक बच्ची को ट्रेक पर फेक दिया.. वही दूसरी को जन्म देते ही नवजात शिशु को प्लास्टिक के थैले में बंद कर जंगल में फेंका। बच्चे रोने का आवाज सुन कर गस्ती कर रही पुलिस टिम और स्थानीय लोगों के द्वारा नवजात को उठाकर बरौनी पीएचसी में कराया भर्ती। क्विक रिस्पांस टीम (चाइल्ड हेल्पलाइन) के द्वारा बरौनी पीएचसी से बेगूसराय सदर अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात शिशु को कराया भर्ती।एक मां ने अपने बच्चे को 9 महीने तक पेट में रखा और फिर उस बच्चे को जन्म देते ही जंगल में फेंक दिया। मामला बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा स्कूल के पास की है । सदर अस्पताल के चिकित्सक कृष्ण कुमार के द्वारा नवजात शिशु को जांच कर एसएनसीयू में रखा। डॉक्टर ने बताया इस लड़की को जन्म दिए 5 से 6 दिन हो गया। और राखी पर्व के अवसर पर जंगल में प्लास्टिक थैले में एक नवजात शिशु मिलने पर बच्ची का नाम राखी रखा गया है।।

Related Posts -