जद(यू) के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती समारोह के अवसर पर अध्यक्ष संसदीय बोर्ड उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष कमल नोपनी जी ने की।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधान पार्षद संजय गांधी , विधान पार्षद नीरज कुमार, माननीय विधान पार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सरार्फ, विधान पार्षद राधाचरण सेठ एवं विधान पार्षद रेखा कुमारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण एवं व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के सम्मानित साथी गण मौजूद रहे।






