Loading

गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग

Share this post:-

जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पिता और पुत्र दोनों मिलकर लगातार हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष उदय सिंह और उसके पुत्र सोनू के द्वारा फायरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग किया जा रहा है। आपको बता दें कि राजद नेता उदय सिंह और सोनू गया के मानपुर में नया घर बनाया है और यह वीडियो 11 फरवरी का गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग किया जा रहा है जिसका वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पिता उदय सिंह के साथ उसके पुत्र सोनू कुमार भी ताबड़-तोड़ हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। इधर कतरीसराय थानाध्यक्ष शरद रंजन ने बताया कि यह पूरा मामला गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जहां जांच पड़ताल में गृह प्रवेश के दौरान हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। उधर, ग्रामीण एएसपी मनीष कुमार ने कहा है कि हमें वीडियो की जानकारी मिली है। वायरल वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है कि यह वीडियो कहा है,और यह कौन लोग है। अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है,वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts -