पटना 19 फरवरी,जन अधिकार पार्टी ने आज गया और दरभंगा की शर्मनाक घटना के खिलाफ आज कारगिल चौक पर पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव के नेतृत्व में भ्रष्ट नेता भ्रष्ट अधिकारी और बालू माफिया का पुतला फूंका. जाप प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि गया जिले में आम लोगों के साथ जो पुलिसिया बर्बरता देखी गई है उससे पूरे बिहार में आक्रोश बना हुआ है। सरकारी विभागों में माफिया का कब्जा है। सुशासन के नाम पर जंगलराज से अधिक खौफ में लोग जीने के लिए मजबूर हैं। प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि यह जलियांवाला बाग से भी बड़ी घटना है। बिहार सरकार को दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त करना होगा.आज पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर पुतला दहन किया है. उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिजनों को न्याय नहीं मिलती है तो हमारा आने वाले समय में आंदोलन और भी तेज होगा.
जाप राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि बिहार में भूमाफिया और बालू माफ़िया का राज चल रहा हैं. सत्ताधारी दल के नेताओं का इनका सरक्षण हैं.दरभंगा में भू-माफियाओं, नेताओं और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से मकान को तोड़कर घर के सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया. इससे बड़ा आतंक बिहार में और क्या हो सकता है. पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव ने बताया कि हमारी पार्टी आने वाले समय में भूमाफिया और बालू माफिया के खिलाफ आंदोलन करेगी. मौके पर युवा परिषद अध्यक्ष राजू दानवीर,प्रदेश प्रवक्ता शान परवेज,हरेंद्र मिश्रा,मनीष कुमार, , आनन्द सिंह, वरुण सिंह, मनोज, अमरनाथ पांडेय, ललन सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे.






