खुलेआम आम जनमानस को खतरे में डालते हुए लगे हुए हैं अपनी रोटी सेंकने में
मुज़फ्फरनगर चुनाव आयोग चुनाव पर अपना पूरा जोर दे रहा है और चुनाव आचार संहिता का पाठ भी पढ़ा रहा है!लेकिन मुज़फ्फरनगर सीट से लड़ रहे सपा लोकदल के गठबंधन के प्रतियासी सौरभ स्वरूप को कोई सरोकार नही हैं। वह चुनाव आचार सहिंता को दृष्टिगत रखते हुए अपना प्रचार करें और कोविड का ध्यान रखें जबकि प्रशासन लोगों को लगातार आगाह कर रहा है कि कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए मास्क जरूर लगाएं और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें लेकिन प्रशासन ऐसे प्रतियासी को नजर अंदाज कर रहा हैं! जो खुलेआम चुनाव आचार सहिंता के साथ कोविड के नियमों की भी धज्जियां उड़ा रहे है तथा वही यह प्रतियासी इसके बाद भी नियम कानून को ताक पर रखकर समर्थको के साथ आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं और लगातार भीड़ करके रखे हुए हैं।गठबंधन प्रतियासी सौरभ स्वरूप लगातार नियमों को ताक पर रखते हुए अपना प्रचार प्रसार करते समय सारे नियम कायदे भूल रहे हैं स्वरूप सैकड़ों व्यक्तियों को इकट्ठा करके शारीरिक दूरी और चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इन महोदय को चुनाव आयोग का भी भय नहीं है इस तरह तो खुलेआम आम जनमानस को खतरे में डालते हुए अपनी रोटी सेंकने में लगे हुए हैं।






