Loading

कटिहार में आगमी 17 फरवरी से शुरु होने जा रही है मैट्रिक परीक्षा, एडीएम ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई जरुरी निर्देश

Share this post:-

कटिहार में आगामी 17 फ़रवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था के संदर्भ में एडीएम विजय कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त मैट्रिक की परीक्षा कराने के लिए परीक्षाकेन्द्रों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होने बताया कि बैठक के माध्यम से पूरे जिले के 39 केंद्र में होने वाले मैट्रिक परीक्षा को लेकर विभाग के गाइडलाइन से परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी केंद्र अधीक्षक को अवगत करवा दिया गया है। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए कटिहार जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार होने का दावा एडीएम ने किया है।

Related Posts -