Loading

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पोठिया थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का किया खुलासा।

Share this post:-

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का कटिहार पुलिस ने किया खुलासा। कटिहार में 27 मार्च को पोठिया ओपी थाना क्षेत्र के NH-31 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल सवार से हत्यार बंद छह अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया। मामले पर पीड़ित संतोष कुमार द्वारा पोठिया थाना में मोटरसाइकिल एवं मोबाइल तथा अन्य सामान की लूट होने की बात बताई गई। मामले पर कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। जिसमें दिलखुश कुमार, विक्की कुमार, ललन कुमार, सरवन उर्फ सोनू कुमार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान लूटी गई। अपाचे मोटरसाइकिल अन्य कांड में लूटे गए मोटरसाइकिल लूटी गई मोबाइल एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस चार अन्य मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts -