Loading

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बरारी थाना का किया औचक निरीक्षण।

Share this post:-

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बरारी थाना का औचक निरीक्षण कर थानाध्यक्ष सदाबुल हक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना सिरिस्ता। अभिलेख को गहन अध्ययन कर देखा जिसे की संतोषजनक पाया गया। वही पुलिस अधीक्षक करीब एक घंटे तक थाना में रहे जिससे कि पुलिस कर्मियों में हड़कंप बना हुआ था। वही मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा की बिहार में शराबबंदी लागू है।इसको लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया हैं, पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने के लिए शराब माफियाओं पर जिस मुस्तैदी से नकेल कस रही है उन्हें और भी अच्छी और बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया साथ ही जितने भी लंबित मामले हैं उनके जल्द निष्पादन और जो भी नए आवेदन आते हैं उनका ससमय जांच और कार्यवाही का निर्देश देते हुए जितने भी वारंट और कुर्की हैं उनको डिस्पोजल करने का निर्देश दिया।

Related Posts -