Loading

इस्लामपुर में नहीं थम रही चोरी की वारदात, किसान के घर में रखे नगदी जेवरात समेत लगभग 2 लाख की चोरी

Share this post:-

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुड़ला बीघा गांव में हरेकृष्ण प्रसाद के घर अज्ञात बदमाशों ने बीती रात छत के सहारे घुसकर चोरी कर ली। विगत 1 सप्ताह से इस्लामपुर थाना क्षेत्र में लूट चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक भी मामले का उद्भेदन नहीं होता देख बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और हर दिन थाना क्षेत्र में मकान दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं । रविवार की रात फिर से हरेकृष्ण प्रसाद के घर छत के सहारे बदमाश पहले तल्ले पर घुस आए और अलमीरा में रखे डेढ़ लाख के जेवरात एवं 20 हजार के लगभग 2 लाख के संपति को चुरा लिया। घर के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सोए हुए थे चोरी की भनक उन्हें सुबह लगी जब घर के सदस्य प्रथम तल्ले पर गए। घटना के संबंध में हरेकृष्ण प्रसाद ने बताया कि पिछले साल ही बेटी की शादी की थी जिसके जेवरात घर में रखे हुए थे बदमाशों ने स्टोरवेल को तोड़कर बेटी के जेवरात की चोरी कर ली और बक्से में रखे 20 हजार नगद पर भी हाथ साफ कर दिया।
इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की उन्हें किसी ने चोरी की घटना की जानकारी नहीं दी है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

Related Posts -