Loading

आज आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक एवं स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की सूची जारी

Share this post:-


बिहार डेस्क
पटना:- आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी के स्वर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम मोहन झा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सरफ़राज़ अहमद द्वारा क्रमशः स्वर्ण प्रकोष्ठ एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई।

यह सूची पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने एवं राज्य स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। सूची में नवनियुक्त पदाधिकारियों का चयन उनकी संगठनात्मक क्षमता, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समाजसेवा में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

डॉ. राम मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि, “स्वर्ण प्रकोष्ठ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के सभी वर्गों के साथ समरसता बनाए रखते हुए पार्टी के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।”

वहीं, सरफ़राज़ अहमद ने कहा कि, “अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की यह नई कार्यकारिणी बिहार के सभी जिलों में पार्टी के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।”

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

आज आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त करने के लिए निरंतर कार्यरत है और जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts -