Let’s Inspire Bihar के युवा संवाद कार्यक्रम 27 फरवरी रविवार को नगर भवन मोतिहारी में होना तय हुआ है उक्त कार्यक्रम से संबधित प्रेस वार्ता का अयोजन किया गया। उक्त प्रेस वार्ता को अधिवक्ता दक्ष एवं अधिवक्ता आलोक रंजन ने सम्बोधित किया तथा रविवार को होने वाले युवा संवाद के बारे में बताया।
सम्बोधन में गृह विभाग बिहार सरकार के विशेष सचिव विकास वैभव का अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार (आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार) के बारे में विस्तार से बताया गया।






